भोपाल l  श्री रामलला के अयोध्या में प्रतिष्ठित होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर पंचदेव दुर्गा मंदिर विश्वविद्यालय परिसर में   21 एवं 22 जनवरी 2025 को भव्य श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन  आज पीठ पूजन एवं अखंड रामायण के पाठ के साथ प्रारम्भ हुआ l इस अवसर  श्री राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर में निकाली गई जिसमें बड़ी मात्रा में श्रद्धालु उपस्थित थे। कल 22 जनवरी को विश्व विद्यालय परिसर  में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में दोपहर  12 बजे भगवान के श्री विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण विधि-विधान से की जाएगी सभी सनातन श्रद्धालुओं से कार्यक्रम मे उपस्थित होने का निवेदन किया है निवेदक संजीव शर्मा अध्यक्ष,मनोज भटनागर सचिव, श्री पंचदेव दुर्गा मंदिर न्यास बरकत उल्ला विश्वविद्यालय परिसर भोपाल।