इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने अब हत्या की सीबीआई जांच की अपनी मांग दोहराई है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने यह मांग एक बार फिर से तब उठाई है जब सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया जिसमें निचली अदालत द्वारा राजा की पत्नी और मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को दी गई ज़मानत को बरकरार रखा गया था।विपिन रघुवंशी ने कहा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के बच्चे की मौत होने पर तुरंत CBI जांच का आदेश जारी कर दिया जाता है, लेकिन मेरे भाई राजा की हत्या को एक साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बावजूद, सरकार ने अभी तक इस मामले में CBI जांच का आदेश नहीं दिया है।" उन्होंने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से मांग कर रहा है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच CBI करे।