मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की निवेश नीति उद्योगों के अनुकूल है
25 Feb, 2025 08:27 AM IST | INDIATV18.COM
भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए कटनी जिले के उद्योगपतियों में ख़ासा उत्साह है। यहां से करीब 200 उद्योगपतियों का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होना संभावित है। उद्योगपतियों को समिट से काफी उम्मीदें हैं कि इससे प्रदेश के साथसाथ जिले में भी निवेशकों के आने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 से राज्य में न केवल औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, बल्कि यह प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य को भी नया आयाम देगी। इस सम्मेलन से राज्य में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा तथा विदेशी निवेशकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 कटनी जिले के 200 से अधिक उद्योगपतियों के पहुंचने की संभावना है। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री एवं उद्योगपति श्री अरुण सोनी कहते हैं कि हर तरह के उद्यमियों के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने योजनाओं का निर्माण किया है। भोपाल में आयोजित हो रहा ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2025 न केवल मध्य प्रदेश के लिए अपितु भारत वर्ष के लिए एक बड़ा आयोजन हो रहा है जहां उद्यमियों का समागम होगा। इस आयोजन के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन द्वारा उद्योग हित में जो नीतियां बनाई गई है उन नीतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार ने हर तरह के उद्यमियों के लिए योजनाओं का निर्माण किया है। हम सबको मिलकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने में सहभागिता निभानी है।उद्योगपति श्री प्रेम बत्रा नें कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन से मध्यप्रदेश में नये नये आयाम स्थापित होंगे। बड़े बडे़ उद्योगपतियों के निवेश से युवाओं को राजगार मिलेगा तथा प्रदेश का विकास हो सकेगा। प्रदेश की निवेश नीति उद्योगों के अनुकूल है। मध्यप्रदेश निवेश की दृष्टि से आदर्श राज्य है। प्रदेश में पर्याप्त बिजली पानी और अधोसंरचना की सुविधाएं उपलब्ध हैं।संजय दाल मिल कटनी के उद्योगपति श्री संजय संगतानी ने कहा कि मध्यप्रदेश में अच्छी सड़कें, रेलमार्ग और अन्य सुविधाएं उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित कर रही हैं। उद्योगपतियों को निवेश किये जाने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मध्यप्रदेश शीघ्र ही देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगाउद्योगपति श्री रोहन सचदेव ने कहा कि सरकार ने ग्लोबल इंटवेस्टर्स समिट के आयोजन का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह छोटे और बड़े दोनों निवेशकों के लिए बड़ा असरदार रहा है, निश्चित ही ऐसे आयोजनों से उद्योगों की स्थापना से रोजगार लगातार बढ़ रहे हैं l
लोक निर्माण विभाग और NHAI ने किये 1 लाख करोड़ के MoU पर हस्ताक्षर
25 Feb, 2025 08:17 AM IST | INDIATV18.COM
इंदौर l मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच हाई स्पीड कॉरिडोर एवं एक्सप्रेसवेज के निर्बाध निर्माण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण...
किसानों का 30 सदस्यीय दल हिमाचल प्रदेश के भ्रमण के लिये रवाना
25 Feb, 2025 08:09 AM IST | INDIATV18.COM
ग्वालियर। मशरूम उत्पादन व समन्वित खेती की नई-नई तकनीकें सीखने के उद्देश्य से जिले के 30 किसानों का दल सोमवार को पाँच दिवसीय भ्रमण पर हिमाचल प्रदेश के कृषि विज्ञान...
माली देश के राजदूत का गोलघर में किया अभिनंदन
25 Feb, 2025 07:54 AM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में आए देश-विदेश से मेहमान ऑन का भोपाल भ्रमण जारी है और इसी क्रम में पर्यटन विभाग तथा पुरातत्व विभाग द्वारा बनाए गए बहुउद्देशीय कला...
किसान संतोष यादव ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया
25 Feb, 2025 07:51 AM IST | INDIATV18.COM
विदिशा l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त का वितरण आज किसान सम्मान समारोह में किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना...
किसान सम्मान निधि की किश्त पहुंचने पर प्रसन्न नजर आए किसान श्री रूप सिंह
25 Feb, 2025 07:47 AM IST | INDIATV18.COM
विदिशा के पड़रिया गांव के किसान श्री रूपसिंह अहिरवार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि सीधे अपने स्वयं के बैंक खाते में पहुंचने पर आज बेहद खुश नजर आए। प्रधानमंत्री...
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त जारी की
25 Feb, 2025 07:38 AM IST | INDIATV18.COM
राजगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19 वीं किश्त जारी की। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के 9.8 करोड़ से अधिक...
जीआईएस-25 के पहले दिन 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव और हुए एमओयू
25 Feb, 2025 07:20 AM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में शुरू हुई दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के काफी सुखद परिणाम आये हैं।...
जैविक और प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न
25 Feb, 2025 06:56 AM IST | INDIATV18.COM
साईखेड़ा/ सौसर – भारत में टिकाऊ कृषि की दिशा में एक और बड़ा कदम! जी एच रायसोनी विश्वविद्यालय, साईखेड़ा के सहयोग से भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा...
GIS में आज मेहमानों को मिलेगी इंडियन मोनालिसा
24 Feb, 2025 10:20 PM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय इनवेस्टर्स समिट के दूसरे दिन 25 फरवरी 2025 को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा स्टार्ट-अप समिट आधारित सत्र होगा।
एमएसएमई आयुक्त...
मध्यप्रदेश अजब भी है और गजब भी है और सजग भी है - प्रधानमंत्री श्री मोदी
24 Feb, 2025 10:10 PM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत के उद्देश्य से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई दी।...
जनजाति गौरव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
24 Feb, 2025 08:38 PM IST | INDIATV18.COM
भोपाल l बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में 25 फरवरी 2025 को "जनजातीय गौरव" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय समाज के ऐतिहासिक,...
कृषि प्रदर्शनी में किसान की गाथा के स्टॉल पर आए प्रगतिशील कृषक
24 Feb, 2025 08:31 PM IST | INDIATV18.COM
ग्वालियर। राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर में चल रहे चार दिवसीय कृषि मेले में ग्वालियर जिले के मुरार विकास खंड के ग्राम मैथाना के प्रगतिशील कृषक राम...
मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा के जैविक उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण कर सराहना की
23 Feb, 2025 10:30 PM IST | INDIATV18.COM
छिंदवाडा़ l मध्यप्रदेश में जैविक खेती पद्धति एवं मूल्य संवर्धन पर राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में छिंदवाड़ा जिले की जैविक एवं मिलेट...
इफको द्वारा तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन
23 Feb, 2025 10:27 PM IST | INDIATV18.COM
इफको इंदौर के द्वारा तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवम भ्रमण कार्यक्रम संभागीय स्तर दिनांक 20 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक फार्मर ट्रेनिंग सेंटर इंदौर में आयोजित किया गया...


