जबलपुर
कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत आत्मा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज
22 Jan, 2025 10:15 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा अंतर्गत आत्मा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुधवार 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में आयोजित की गई...
छात्र-छात्राओं को अश्वगंधा औषधीय पौधे के गुण में बारे में जानकारी दी
21 Jan, 2025 10:07 PM IST | INDIATV18.COM
सागर l राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत राज्य औषधीय पादप बोर्ड म.प्र. द्वारा निर्देशित परियोजना अश्वगंधा कैंपेन अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा ओजस्विनी कॉलेज सागर में औषधीय गुण,...
उपसंचालक कृषि ने विभागीय प्रदर्शनों का अवलोकन किया
21 Jan, 2025 10:01 PM IST | INDIATV18.COM
सीधी। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी देकर बताया है कि राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन टरफा योजनान्तर्गत रबी 2024-25 में आयोजित चना किस्म जेजी.36 एवं जौ किस्म...
अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स व जैविक मेला जिले के प्रगतिशील कृषक व एफपीओ हुए रवाना
21 Jan, 2025 09:53 PM IST | INDIATV18.COM
नरसिंहपुर। कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स व जैविक मेला- 2025 का आयोजन पैलेस ग्राउंड बैंगलोर में 23 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। एक जिला- एक उत्पाद...
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया जैविक खेती का निरीक्षण
21 Jan, 2025 09:51 PM IST | INDIATV18.COM
जबलपुर l अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री रवि कुमार आमवंशी अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा द्वारा आज ग्राम धमधा के कृषक श्री जयराम केवट के खेत में की जा रही जैविक खेती...
कृषक फॉर्मर आई.डी हेतु ग्राहक सेवा केंद्र सीएससी, एमपी ऑनलाईन अथवा स्थानीय पटवारी से करें संपर्क
21 Jan, 2025 09:47 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - केन्द्र शासन की अनूठी पहल के चलते अब शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रत्येक किसानों की फार्मर आईडी बनना अनिवार्य है। जिसके परिणामस्वरूप जिन किसानों की फार्मर आईडी अब तक नहीं बन पाई है उन्हें जनवरी में मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त नहीं मिल पायेगी। पूरे प्रदेश के साथ-साथ कटनी जिले में भी कुल 1 लाख 76 हजार 762 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत दर्ज हैं जिन्हें सम्मान निधि के रूप में 2-2 हजार रुपये साल में 3 बार मिलते हैं। जिले में आयोजित राजस्व महाभियान 3.0 के तहत खाताआधार लिंक, फार्मर आईडी सहित पीएम किसान सम्मान निधि योजना का काम किया जा रहा है।वन क्लिक पर मिलेगा किसानों को लाभसंयुक्त कलेक्टर ने बताया कि शासन स्तर की किसी भी प्रकार की योजना का लाभ किसानों को वन क्लिक में मिल जाए इस हेतु किसानों की आईडी बनाई जा रही है। आईडी बनी होने से वास्तविक किसानों का डाटा सरकार के पास रहता है। कार्ड बनने के बाद किसान का एक यूनिक आईडी नंबर जनरेट होगा। जिसमे हर खातेदार का खसरा, हिस्सा, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, ई-केवाईसी विवरण रहेगा तथा भू-अभिलेख में परिवर्तन होने पर पोर्टल पर जानकारी स्वतः ही अपडेट हो जाएगी।फार्मर आईडी के लाभप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित केंद्र की 6 योजनाओं के लिए अलग- अलग चक्कर नहीं लगाना होगा। सहायता योजना, कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री किसान स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मृदा मशीनीरीकरण योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं के लिए अब सिर्फ एक फार्मर आईडी कार्ड ही देना होगा।प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजकिसान आईडी फार्मर रजिस्ट्री एमपी मोबाइल एप से किसान द्वारा, फार्मर सहायक एमपी मोबाइल एप से स्थानीय युवा द्वारा, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से https://mpfr.agristack.gov.in/k~ के द्वारा, पटवारी लॉगिन में सारा एप के माध्यम से फार्मर आईडी बन सकेगी। फार्मर आई डी बनवाने हेतु स्थानीय युवा को शासन द्वारा मानदेय भी दिया जायेगा। उक्त फॉर्म सबमिट होने के बाद सत्यापन के बाद 24 घंटे में फार्मर आईडी किसान के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आ जाएगी। फार्मर आई.डी हेतु कृषि भूमिस्वामी का बी-1, खसरा या ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर, समग्र आई.डी नंबर आवश्यक है।पीएम किसान एवं अन्य कार्यपीएम किसान का लाभ लेने हेतु पात्र किसानों को ई-के.वाय.सी कराना अनिवार्य है यह कार्य वे किसी भी एम.पी ऑनलाईन, सीएससी में जाकर अंगूठे अथवा ओटीपी के माध्यम से कर सकते हैं। ई-के.वाय.सी न होने से भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। अभी भी जिला कटनी में कई पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी लंबित है।पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे लाभ दिया जा सके इस हेतु आधार आधारित पेमेंट योजना की गई है । इसके लिये पात्र हितग्राहियों को अपने बैंक में जाकर डीबीटी सक्रिय कराना जरूरी हो गया है ताकि किसानों की एनपीसीआई की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। जिले में कई पात्र हितग्राहियों की एनपीसीआई किया जाना अभी भी लंबित है।संयुक्त कलेक्टर ने जिले के सभी कृषक भाइयों-बहनों से अनुरोध है कि निकटतम ग्राहक सेवा केंद्र सीएससी अथवा एमपी ऑनलाईन, या स्थानीय युवा अथवा ग्राम के पटवारी से शीघ्र संपर्क कर अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री, आई.डी. अनिवार्य रूप से बनवाने तथा लंबित ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कराने हेतु कहा है ताकि शासन द्वारा देय पीएम किसान योजना, सीएम किसान योजना की राशि आपके खाते में निरंतर आती रही। साथ ही आपके बैंक अकाउंट से आधार को लिंक कराये जाने
विद्यार्थियों को जैविक खेती एवं टिकाऊ खेती का दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
21 Jan, 2025 09:43 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्राचार्य डॉक्टर रतिराम अहिरवार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर नीता मिश्रा के सहयोग से दिया गया। जैविक खेती टिकाऊ खेती के अंतर्गत बतलाया गया की जैविक खाद का असर भूमि में तीन वर्षों तक बना रहता है। पौधे भूमि से प्रथम वर्ष 33 प्रतिशत द्वितीय वर्ष 45 प्रतिशत एवं तृतीय वर्ष 22 प्रतिशत पोषक तत्व जैविक खाद से प्राप्त करते हैं। जैविक खाद में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं तथा भूमि में सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या बढ़ती है। विभिन्न जैविक खाद के अंतर्गत गोबर कंपोस्ट नाडेप टांका खाद पक्का नाडेप टटिया नाडेप कच्चा एवं भू नाडेप केंचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि हरी खाद बायोगैस की खाद नील हरित काई जैव उर्वरक बायो फर्टिलाइजर अजोला सींग खाद तथा शीघ्र खाद के अंतर्गत मटका खाद जीवामृत खाद घन जीवामृत बीजामृत की जानकारी दी गई। जैविक कीटनाशकों के अंतर्गत गौमूत्र एवं नीमपत्ती पांच पत्ती काढ़ा, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं आग्नेयास्त्र की जानकारी दी गई। केचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रायोगिक कार्य हेतु निर्मित संरचनाओं का विद्यार्थियों को अवलोकन कराया गया।
नंदनफल उद्यान से कोमल चंद कुशवाहा के जीवन में हुआर सामाजिक स्तर में सुधार
20 Jan, 2025 10:04 PM IST | INDIATV18.COM
टीकमगढ़ । मनरेगा योजना से नंदनफल उद्यान अंतर्गत निजी फलोद्यान से जतारा विकासखंड की ग्राम पंचायत टानगा निवासी श्री कोमल चंद कुशवाहा के जीवन में सामाजिक स्तर में सुधार हुआ...
हमारी संस्कृति, परम्परा और रीति रिवाज प्रकृति की उपासना करना सिखाते है : कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके
20 Jan, 2025 09:53 PM IST | INDIATV18.COM
डिंडौरी l जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में आज क्षेत्र की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य...
मंत्री श्री पटेल ने किया राष्ट्रीय प्रो कबड्डी महाकुंभ का शुभारंभ
20 Jan, 2025 09:48 PM IST | INDIATV18.COM
नरसिंहपुर । मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन और सहयोग क्रीड़ा मण्डल गोटेगाँव के द्वारा ऑल इंडिया प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम गोटेगाँव में 20 जनवरी से 23...
फसल विविधीकरण से हो रहा किसानों को फायदा
20 Jan, 2025 09:44 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी l कृषि अधिकारियों ने आज सोमवार को सिहोरा के ग्राम धमधा में कृषक नरेंद्र कुमार साहू द्वारा की जा रही आलू, मसूर, चना एवं स्टीविया की खेती का निरीक्षण...
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 20 जनवरी से प्रारंभ होगा किसानों का पंजीयन
20 Jan, 2025 09:41 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन प्रक्रिया आगामी 20 जनवरी से प्रारंभ होगी जो 31 मार्च तक चलेगी। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सरल बनाया गया है। किसान स्वयं के मोबाइल से घर बैठे एमपी किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंजीयन की निःशुल्क की व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र तथा सहकारी समितियां तथा सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किए जा सकेंगे। पंजीयन की व्यवस्था के अंतर्गत एमपी ऑनलाइन की ओर कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से लोक सेवा केंद्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन कराए जा सकते हैं। किसान पंजीयन के समय बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी उपलब्ध कराना होगी। जन धन, अक्रियाशील संयुक्त बैंक खाता एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाता पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाइल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें क्योंकि किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर बेची जाने वाली उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के भू अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होने पर पंजीयन होगा। सिकमी बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर किया जाएगा। किसान गिरदावरी में दर्ज भूमि के रकबे, बोई गई फसल एवं फसल की किस्म से संतुष्ट न होने पर पंजीयन के पूर्व किसान द्वारा भूमि बोई गई फसल एवं फसल की किस्म में संशोधन के लिए गिरदावरी में दावा, आपत्ति करनी होगी।
सभी घरों में शुद्ध जल पहुंचाना सुनिश्चित करें मंत्री श्रीमती संपत्तिया ऊईके
18 Jan, 2025 10:45 PM IST | INDIATV18.COM
उमरिया। ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद ही पंचायतों को नल जल योजनाओं का हस्तांतरण किया जाय जिन ग्रामों मे नल जल योजनाओं के कारण सड़के खराब हुई है उनके...
सभी घरों में शुद्ध जल पहुंचाना सुनिश्चित करें मंत्री श्रीमती संपत्तिया ऊईके
18 Jan, 2025 10:45 PM IST | INDIATV18.COM
उमरिया। ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद ही पंचायतों को नल जल योजनाओं का हस्तांतरण किया जाय जिन ग्रामों मे नल जल योजनाओं के कारण सड़के खराब हुई है उनके...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग के व्यक्तिों की चिंता कर योजनाएं बनाई है - प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा
18 Jan, 2025 10:33 PM IST | INDIATV18.COM
देवास । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में भू-अधिकार पत्र वितरित किये। प्रधानमंत्री ने इस दौरान योजना...



