खाद एवं उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध किसानों को डबल लॉक गोदाम एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा खाद एवं उर्वरक का वितरण
नर्मदापुरम जिले में खाद-उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को डबल लॉक गोदामों एवं सहकारी समितियों के माध्यम से निरंतर वितरण किया जा रहा है। जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी दी कि नर्मदापुरम डबल लॉक पर 149 मीट्रिक टन 20.20.0.13 एवं 299 मीट्रिक टन 16.16.16, इटारसी में 282 मीट्रिक टन 20.20.0.13 एवं 426 मीट्रिक टन 16.16.16, माखननगर में 216 मीट्रिक टन 20.20.0.13 एवं 80 मीट्रिक टन 16.16.16, सेमरी हरचंद में 170 मीट्रिक टन 20.20.0.13 एवं 290 मीट्रिक टन 16.16.16 तथा बानापुरा में 398 मीट्रिक टन 20.20.0.13 एवं 329 मीट्रिक टन 16.16.16 उर्वरक उपलब्ध है। शीघ्र ही इटारसी एवं पिपरिया में भी उर्वरकों की रैक लगाई जाएगी।
इसी प्रकार उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खाद एवं उर्वरकों की आपूर्ति पर्याप्त है और किसानों को समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस वर्ष खाद-उर्वरक वितरण में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। गत वर्ष 44,277 मीट्रिक टन यूरिया वितरित किया गया था, जबकि इस वर्ष अब तक 55,983 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हुआ और 51,416 मीट्रिक टन वितरित किया गया है। इसी प्रकार एनपीके का गत वर्ष वितरण 10,248 मीट्रिक टन था, जबकि इस वर्ष अब तक 19,105 मीट्रिक टन उपलब्धता के विरुद्ध आज दिनांक तक 8,693 मीट्रिक टन वितरण किया गया है। एसएसपी का वितरण गत वर्ष 19,659 मीट्रिक टन रहा था, जबकि इस वर्ष अब तक 38,772 मीट्रिक टन उपलब्धता में से आज दिनांक तक 18,924 मीट्रिक टन वितरण किया जा चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए खाद और उर्वरकों का वितरण निरंतर जारी है।


