पन्ना l आज जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आदिवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रशासनिक वादाखिलाफी और दमन के विरोध में 'जय किसान संगठन' के नेतृत्व में हजारों किसानों और महिलाओं ने दिल्ली कूच का ऐलान किया, जिससे पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया।
 जैसे ही प्रदर्शनकारी दिल्ली की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने डायमंड चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि प्रशासन ने जिले भर से आ रहे किसानों के वाहनों को रास्ते में ही जब्त कर लिया। इससे नाराज आदिवासी पैदल ही आगे बढ़ गए, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई।