जैतपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम रसमोहनी में पिछले एक माह से भालू का आतंक है। एक बार फिर भालू ने ट्रक में रखे कुरकुरे निकाल कर खाए। इसका वीडियो भी सामने आया है।  भालू लगभग हर रात रसमोहनी बाजार में पहुंच जाता है,  दहशत ,डर के कारण लोग समय से पहले ही दुकानें बंद कर घरों में कैद होने को मजबूर हैं।महीने में दूसरी बार भालू उसी मालवाहक से कुरकुरे निकालते CCTV में कैद हुआ है,14 दिसंबर को हुई घटना में रसमोहनी बजार में घर के सामने खड़े मालवाहक से भालू कुरकुरे ले कर भाग गया था। जिसका CCTV फुटेज सामने आया था। अब तीन जनवरी को भालू उसी जगह खड़े मालवाहक से तिरपाल फाड़ता दिख रहा है। इस बार भालू ने वाहन से कुरकुरे  के 36 पैकेट निकाल कर खा लिए। इससे पहले भी भालू उनके ही वाहन से कुरकुरे खा चुका है।वन विभाग की टीम के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं l