ग्वालियर किले के लाइट एंड साउंड पॉइंट से आत्महत्या के मकसद से एक युवती ने छलांग लगाई वहां मौजूद पर्यटकों ने युवती को छलांग लगाते हुए देखा, सब की सांसे थम गई ,तुरंत एक पर्यटक ने पुलिस को सूचना दी l थाने से पुलिस के जवान ऋषि तोमर तत्काल मौके पर आ गए और पर्यटकों की सहायता से रस्सी के माध्यम से वह नीचे उतरे l उन्होंने देखा कि युवती की सांसे चल रही है तुरंत नगर निगम के अमले को बुलाया और युवती को डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया l कांस्टेबल ऋषि तोमर की सजगता और तुरंत वहां पहुंचने के कारण उस युवती की जान बच गई l युवती के होश में आने के बाद ही यह पता चलेगा कि उसने छलांग क्यों लगाई..? वह आत्महत्या क्यों करना चाह रही थी ..? वहां मौजूद पर्यटकों ने ऋषि तोमर की बहादुर की सराहना की है, जैसे ही ऋषि तोमर उस घायल युवती को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हुए तो लोगों के मुंह से बरबस ही निकल पड़ा ये  मध्यप्रदेश पुलिस है....