भोपाल l  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, श्रीमती संपतिया उईके के समक्ष कांग्रेस के जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, डिण्डौरी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू जितेन्द्र ब्यौहार, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, डिण्डौरी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी सहित समाज सेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।