भारत ने कर दिया अग्नि-5 का सफल परीक्षण
नई दिल्ली l रक्षा मंत्रालय के अनुसार मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि 5' का सफल परीक्षण किया गया है। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया। यह सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया। अग्नि-5 एक लंबी दूरी की, परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। यह मिसाइल परमाणु उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई है और इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है। जून 2025 में, यह बताया गया था कि DRDO अग्नि-5 बनाने पर काम कर रहा है, जिससे इसकी मारक क्षमता 7,500 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी।



