मंडला l भारत सरकार क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यालय नागपुर एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंडला के द्वारा विकासखंड बिछिया और नारायणगंज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और कृषकों को प्रोत्साहित कर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाना है। भारत सरकार क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यालय नागपुर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर प्रियंका मेहता , डॉ. नायक एवं श्री के.एस. नेताम संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर द्वारा सभी किसानों को प्राकृतिक खेती संबंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। साथ ही किसानों को जैविक खेती का महत्व, मृदा स्वास्थ, पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कृषकों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रकार और खाद तैयार करने की व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कृषि विभाग से श्री देवेंद्र कुमार बारसकर सहायक संचालक, श्री मुकेश कुमार कुलस्ते वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिछिया एवं विकासखंड के सभी कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।