चेहरा बदलने से चरित्र नहीं बदलेगा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कहा कि आप चेहरा बदल सकते हैं, लेकिन पार्टी का चरित्र नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि अपने उत्तराधिकारी के रूप में उनका नाम प्रस्तावित करने वाले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को लूटा है। उन्होंने हर विभाग में भ्रष्टाचार किया है और अब जनता उन्हें उस भ्रष्टाचार का जवाब देगी