भोपाल। राजगढ़ जिला कुशवाह समाज के लोगों ने आज सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह से भोपाल चार इमली स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की। मंत्री श्री कुशवाह के निवास पर पहुंचे कुशवाह समाज के लोगों ने पुष्प मालाओं से उनका स्वागत किया। भेंट करने वालों में राजगढ़ जिला कुशवाह समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष इंदर सिंह कुशवाह,भाजपा गादिया मंडल अध्यक्ष पूर्व सरपंच मोहन कुशवाह, एडवोकेट मनोहर कुशवाह प्रांतीय कुशवाह महासभा के प्रदेश महासचिव गोपाल सिंह कुशवाह, समाजसेवी मनीराम कुशवाह, धर्मेंद्र कुशवाह बिजलोन, डॉ. पर्वत कुशवाह शाहिद समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।