राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने किया शुभारंभ

सारंगपुर में आयोजित 19 वर्षीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 03 दिसम्बर से 6 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित हो रही है। जिसमें 10 संभाग की टीम भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
कोच श्री भारत भेरवे ने बताया की भोपाल व शहडोल की बालिकाओं का पहला मैच हुआ। जिसमें भोपाल ने जीत दर्ज की व बालक वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग व सागर का मैच हुआ। जिसमें जनजातीय कार्य विभाग विजेता रहा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने नगर में एक बड़ा इंडोर हाल देने की घोषणा की। खिलाड़ियों को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, ऐसा विश्वास दिलाया है। यह चौथी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। ढाई सौ खिलाड़ी और सो ऑफिशियल भाग ले रहे हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष श्री पंकज पालीवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री निलेश वर्मा, श्री निर्मल जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्री रोहित बम्होरे, एस.डी.ओ.पी. श्री अरविन्द सिंह जिला शिक्षा अधिकारी श्री करण सिंह भिलाला, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह परमार, सी.एम.ओ. श्री एल.एस. डोडीया, बी.ई.ओ. श्री बी.एल. सूर्यवंशी, बी.आर.सी. श्री बी.एल. वर्मा, प्राचार्य श्री दिनेश गुप्ता, प्राचार्य श्री सुरेश बिरमाल व सभी संभाग के दल प्रबंधक सभी पार्षद व खिलाडी मौजूद रहे।