भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक हुई

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुश्री सरोज पाण्डे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी संगठन पर्व को लेकर 5 से 7 दिसंबर तक प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न संभागों में संभागीय बैठकों को संबोधित करेंगे। 4 दिसंबर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन पर्व की केंद्रीय पर्यवेक्षक सुश्री सरोज पाण्डेय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने संबोधित किया। बैठक में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक एवं जिला सदस्यता टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन चुनाव की केंद्रीय पर्यवेक्षक सुश्री सरोज पाण्डे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी 5 दिसंबर को प्रातः 11 बजे इंदौर एवं सायं 5 बजे उज्जैन में आयोजित पार्टी की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। 6 दिसंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग की संभागीय बैठक को प्रातः 11 बजे शिवपुरी एवं जबलपुर और सागर संभाग की संभागीय बैठक को सायं 4 बजे खजुराहो में एवं 7 दिसंबर को रीवा और शहडोल संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे।