जबलपुर l विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु ने आज औरिया मंडी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम जबलपुर श्री अभिषेक सिंह ठाकुर भी साथ में थे। निरीक्षण के समय उन्होंने किसानों और व्यापारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।जिसमें सभी ने नवीन मटर मंडी शहर से बाहर लाने के लिए प्रशासन और सरकार को धन्यवाद दिया। विधायक श्री तिवारी ने नवीन मंडी के लिए द्रुतगति से किए गए कार्य और व्यवस्थाओं पर प्रशासन के कार्य की सराहना की। साथ ही नवीन मंडी प्रारंभ होने पर बधाई दी।