दमोह जिले में जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार लगाने में जैविक खेती करने वाले कृषकों को उचित दाम मिल रहे हैं, वहीं उपभोक्ताओं को जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट बाजार में उपलब्ध हो रहे हैं। जिससे कृषकों एवं उपभोक्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। इसे और अधिक विनियमित करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इस आशय का अर्धशासकीय पत्र कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के सचिव श्री एम सेलवेन्द्रम को लिखा है।

            उन्होंने कहा है जिले के जनप्रतिनिधियोंकिसान संगठनों एवं जैविक/प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों की विशेष मांग एवं शासन की मंशानुसार जैविक/प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देनेकृषकों एवं उपभोक्ताओं को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा अनुपम पहल की गई। दमोह जिले में जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार स्थल जटाशंकर पार्किग दमोह में 08 दिसम्बर 2024 से निरन्तर प्रत्येक रविवार को प्रात: 10 बजे से शाम 04 बजे तक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें लगभग 18-20 कृषक जैविक/प्राकृतिक खेती के उत्पाद विक्रय हेतु लाते हैं एवं हाट बाजार में लगभग 350-400 उपभोक्ता सामग्री क्रय कर रहे हैं तथा प्रत्येक हाट बाजार में लगभग 40-50 हजार रूपये की बिक्री कृषकों की हो रही हैं।

            दमोह जिले में जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट बाजार लगाने में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक संचालक कृषि जे.एल. प्रजापति, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालयीन जी.पी.बेन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दमोह आर. के. जैन एवं कृषि विस्तार अधिकारी पिंकु अहिरवार आदि अधिकारियों की महती भूमिका रही हैं।