भोपाल।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज 20 फरवरी को विश्व सामाजिक दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा है कि 20 फरवरी को दुनिया भर में सामाजिक न्याय ,एकता और संसाधनों के समान वितरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।  संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा द्वारा वर्ष 2007 में 20 फरवरी को ही सामाजिक दिवस पर मनाया जाने का निर्णय लिया गया था। देश में पहली बार 2009 से यह दिवस मनाया जाने लगा। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है। इस दिवस के अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।