भोपाल l केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में लगाए पोस्टर में कुछ ऐसा हुआ जो राजनीतिक गलियों में चर्चा का विषय बन गया।  दरअसल इस पोस्टर में ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक शर्मा का उस समय का फोटो लगा दिया गया जब वो कांग्रेस में थे। शर्मा के फोटो में गले में कांग्रेस का पटका है। भाजपा और कांग्रेस के मिक्स पोस्टर ने सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं l हालांकि यह एक मानवीय त्रुटि है लेकिन राजनीति में ऐसी ही त्रुटि का तो इंतजार होता है l