कटनी  - प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर व्ही के द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।      प्रशिक्षण के क्रम में पौधप्रसारण के अंतर्गत फलों एवं फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए बीज या वनस्पति तरीकोका प्रयोग किया जाता है इसकी दो विधियां हैं लैंगिक या बीज द्वारा प्रसारण तथा अलैंगिक या वानस्पतिक प्रसारण उनके गुण दोष लाभ तथा हानि की जानकारी दी गई। वानस्पतिक प्रसारण के अंतर्गत कली द्वारा,  पत्ती द्वारा, भूमि में रहने वाले तने द्वारा, पत्र प्रकलिका द्वारा एवं कृत्रिम विधियों के अंतर्गत तने को काटकर, दाब विधि, गूटी बांधना, ग्राफ्टिंग एवं बडिंग आदि विधियों से पौध प्रसारण की विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थी इन विधियों को अपनाकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं