नरसिंहपुर l कृषि उद्योग समागम मेले का शुभारंभ 26 मई को किया जा चुका है। मेले के दूसरे दिवस 27 मई को गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश शामिल हुए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी और किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

      विधायक श्री नागेश ने बताया कि 26 मई को आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ व राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित में अनेक योजनायें चला रही है। किसानों को सब्सिडी दे रही है। साथ ही कृषि यंत्रों के माध्यम से भी किसानों को दी जा रही है। आज द्वितीय दिवस समागम कार्यक्रम में किसानों को यंत्रों व योजनाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं। किसान अपनी खेती को उन्न‍त बनानेमिट्टी के परीक्षण और यंत्रों की जानकारी लें। किसान मेले में सभी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा अधिकारी- कर्मचारी गांव में आते हैंतो किसान उनसे भी जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों का अभिनंदन किया।

      जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. एसबी अग्रवाल व डॉ. आरएस शर्मा ने किसानों को जैविक खेतीउन्नत खेतीप्राकृतिक खेतीनए बीजकीट रोग प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से बताया। पशुपालन विभाग के डॉ. श्रेया दुबे ने पशुओं के रोग एवं उपचारडॉ. आरएन पटेल ने मृदा परीक्षणसहायक कृषि यंत्री श्री बीपी मौर्य ने उन्नत कृषि यंत्रों और डॉ. आरके साहू ने बायो फर्टिलाइजर की विस्तार से जानकारी। कृषकों ने भी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

      जिले के प्रगतिशील कृषक श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने भूसा एवं कृषि अवशेषों से जैविक खाद निर्माणमनकवारा की श्रीमती निधि कौरव मनकवारा ने प्राकृतिक जैविक खेतीश्री कृष्णपाल लोधी ने प्राकृतिक जैविक खेती के साथ शाकंभरी फल उद्यान और श्री विजयपाल सिंह ने उद्यान से संबंधित उपयोगी जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम के दौरान कृषि से संबंधित प्रश्न भी पूछे गये। इसका उद्देश्य कृषकों में ज्ञानवर्धन और कृषि पद्धतियों का ज्ञान बढ़ाना था। सही उत्तर देने वाले कृषक बंधुओं को अतिथियों द्वारा उपहार प्रदान किये गये।

      कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नरसिंहपुरडिंडोरीसिवनीछिंदवाड़ाजबलपुरसागर के किसानडॉ. दीप्ति यादवडॉ. रश्मि ठाकुरश्रीमती रुचि शर्माअन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिल्पी नेमा व श्रीमती उषा पचौरी ने किया। इस दौरान भजन मंडली द्वारा लोकगीत की शानदार प्रस्तुति दी।