न डरूँगा, न झुकूँगा, न रुकूँगा। सत्य के लिए लड़ाई जारी है… और जारी रहेगी
ग्वालियर । सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी ने फेसबुक पर एक पोस्ट की है जो पोस्ट राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है l आशीष चतुर्वेदी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि..... “सुनो SP ग्वालियर धर्मवीर यादव…
और जो भी लोग सिस्टम का गलत इस्तेमाल करके मेरे खिलाफ काम कर रहे हैं— और भी पुलिस वालो से कॉल करा दे जिनकी जात मैं नहीं जानता उन सभी से और फिर कर दे 2-4 और फर्जी SC/ST एक्ट के मुकदमे मुझ पर दर्ज!”
लेकिन साफ सुन ले—
तेरे और पुलिस के काले कारनामों के खिलाफ कार्यवाही के लिए मेरी लड़ाई नहीं रुकेगी।
👉 कानून का दुरुपयोग करके आवाज़ दबाने की कोशिश हो रही है,
लेकिन सच को फर्जी मुकदमों से दबाया नहीं जा सकता।
न डरूँगा, न झुकूँगा, न रुकूँगा।
सत्य के लिए लड़ाई जारी है… और जारी रहेगी।
और हाँ दम है तो एक मुक़दमा ये भी कर की तुझ (धर्मवीर यादव, हिना ख़ान) पर भ्रष्टाचार का ऑडियो और साक्ष्य के आधार पर लगाया जा रहा आरोप फर्जी साक्ष्यों पर आधारित है दम है तो कर जल्दी ही मिलूँगा भाग मत जाना और ज़्यादा मेरी रिकॉर्डिंग करा कर मुझे प्रताड़ित करने का शौक़ है न तो एक बार तू और मैं कैमरे पर लाइव बैठे और जवाब दे दूध का दूध और पानी का पानी करते है सबके सामने बता देना कब तैयार है


