हरदा l कृषि अवसंरचना निधि (AIF) की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से माहेश्वरी धर्मशाला हरदा में किया गया।  कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र जी शाह, कृषि स्थायी समिति सभापति श्री ललित पटेल, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रतिनिधि श्री गोविन्द शर्मा, उप संचालक कृषि श्री जे.एल.कास्दे, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री विजय सिंह, जिला प्रबंधक नाबार्ड श्री राहुल कुशवाहा, जिला अग्रणी प्रबंधक श्री मनोज कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. भारती सहित अधिकारी कर्मचारी किसान उपस्थित थे। कार्यशाला में म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रतिनिधि श्री गोविन्द शर्मा द्वारा जिले के उन्नतशील, उद्योग/व्यवसाय स्थापित करने में रूचि रखने वाले कृषको को कृषि अवसंरचना निधि (AIF) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई।