रात 1:00 बजे अचानक सड़क पर चलती हुई कार में लगी भीषण आग
सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गण्डाटोला ग्राम के समीप देर रात एक चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 1 बजे की है, जब सड़क पर चल रही कार में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।
घटना के समय वाहन में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।


