बडा़ खुलासा : महिला वकील अर्चना तिवारी की तलाश में तीन दिन तक पलिया कला में डेरा डाली रही भोपाल पुलिस
भोपाल l इंदौर बिलासपुर एक्सप्रेस से रहस्यमयी ढंग से गायब हुई महिला वकील अर्चना तिवारी करीब 13 दिनों के बाद आखिरकार नेपाल सीमा के पास मिली। सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में जी जान लगा दी थी l बीते तीन दिनों से भोपाल जीआरपी पुलिस की टीम पलियाकलां में डेरा डाले हुई थी। अपने साधनों के जरिए पलिया पुलिस के सहयोग से अर्चना तिवारी का सुराग लगाने का प्रयास कर रही थी।अर्चना तिवारी की बरामदगी में लगी टीमों ने सीओ पलिया यादवेंद्र यादव से संपर्क किया था। पलिया पुलिस के सहयोग से मंगलवार की देर शाम अर्चना को तलाश कर लिया गया। अर्चना को भोपाल जीआरपी अपने साथ लेकर आई है।


