कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की
भोपाल l कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के भोपाल स्थित निज निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की।
कृषि मंत्री ने कहा कि आपके नेतृत्व में निश्चित ही मध्यप्रदेश भाजपा संगठन नई ऊर्जा के साथ जनसेवा और विस्तार के नवीन आयाम स्थापित करेगा।



