किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत ग्रीष्मकालीन ज्वार फसल का नवाचार
पांढुर्णा जिले के विकासखंड सौसर के ग्राम मोहगांव के प्रगतिशील कृषक श्री दशरथ जी बावनकर द्वारा नवाचार करते हुए फसल विविधीकरण के रूप में ग्रीष्मकालीन ज्वार फसल 3 एकड़ रकबे में लगाई गई है l उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह , उपसंचालक उद्यानिकी श्री एम एल उइके , उपसंचालक पशुपालन विभाग श्री एच जी एस पक्षवार , अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री दीपक चौरसिया एवं कृषि विभागीय अधिकारीयो द्वारा किसान के खेत में पहुंचकर किए गए नवाचार ग्रीष्मकालीन ज्वार फसल का निरीक्षण किया गया l उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा क्षेत्रीय कृषकों से अपील की गई की ग्रीष्मकालीन फसल में विविधीकरण ज्वार फसल लगाना एक बेहतर विकल्प है l
जिससे कृषक को अच्छी आमदनी होगी उपसंचालक उद्यानिकी श्री एम एल उइके द्वारा कृषक को उद्यानिकीय फसलों को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया l साथ ही उपसंचालक पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई l


