सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छिंदवाडा़ l सांसद श्री विवेक बंटी साहू एवं जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. शेषराव यादव एवं अपर कलेक्टर द्वारा प्रत्येक विकासखंड में दिनांक 16 मई 2026 से प्रारंभ किये जाने वाले कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रट परिसर छिंदवाडा से रवाना किया गया। शासन के निर्देषानुसार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप मे मनाये जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं संबंद्ध विषयों जैसे कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, पषुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों तक पहंुचाने के उददेष्य से खरीफ फसलों की बुआई के पूर्व प्रत्येक विकासखंड में दिनांक 16.05.2026 से 10 दिवस हेतु कृषि रथ चलाया जा रहा है। जो कलेक्टर द्वारा निर्धारित रूटचार्ट अनुसार ग्राम पंचायत / सेवा सहकारी समितियों मे भ्रमण करेगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियांत्रिकी, पषुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन, राजस्व विभाग के पटवारी उपस्थित होकर किसानों को तकनीकी जानकारी / विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायेगे।
प्रत्येक विकासखंड में एक कृषि रथ 10 दिनों तक रोज 3 से 4 ग्राम पंचायतों और सेवा सहकारी समितियों तक पहुंचेगा। कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, विभाग के अधिकारी / कर्मचारी एवं प्रगतिषील किसान भी मौजूद रहेंगे, जो किसान से सीधे रूबरू होकर, खेती, उर्वरक, बीज, रोग और उत्पादन की जानकारी किसानों का देगे।
शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए उर्वरक प्राप्त करने हेतु मोबाईल एप्लीकेषन बलराम का लॉच किया गया हैं, जिससे किसान स्वयं अपने मोबाईल में प्ले स्टोर में जाकर बलराम एप्लीकेषन डाउनलोड कर उर्वरक प्राप्त करने हेतु ई-टोकन बुक कर सकते हैं।
कृषि रथ में कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारियों द्वारा खरीफ पूर्व तैयारी की तकनीकी जानकारी, प्राकृतिक खेती की जानकारी, उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य के संबंध में मिटटी नमूना लेकर मिटटी की जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुषंसा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने, फसल विविधीकरण एवं समन्वित खेती (किसान भाई खेती के साथ उद्यानिकी एवं पषुपालन को अपनाने) के द्वारा आय बढाने आदि विषयों पर जानकारी देगे।
उक्त कृषि रथ के शुभारंभ कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिंदवाडा श्री सुधीर जैन, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पषुपालन डॉ. एचजीएस पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम एल उइके, कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर के झाडे, श्री संजय सक्सेना, श्री संजय पटेल, श्री संतोष पटेल, श्री रामाराव लाडे, श्री संदीप रघुवंषी, श्री दिनेष कांत मालवीय, श्री बलवान चौरिया सहायक महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री अजय राठौर, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्री नीलकंठ पटवारी, श्री दीपक चौरासिया, श्रीमति प्राची कौतू, कृषि उप यंत्री अष्विनी सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सीएम अवस्थी, श्री डी एस घाघरे सहित कृषि विभाग के मैदानी अमला एवं किसान उपस्थित रहे।


