भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना ने आज भोपाल स्थित अपने निवास पर किसान की ज्ञाथा वार्षिक डायरी–2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान की ज्ञाथा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं ग्राम भारत से जुड़े विषयों पर निरंतर उपयोगी जानकारी प्रदान कर किसानों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही है।
कृषि मंत्री श्री कंसाना ने कहा कि ऐसी वार्षिक डायरी किसानों के दैनिक जीवन, कृषि कार्यों की योजना एवं नवीन तकनीकों की जानकारी देने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने किसान की ज्ञाथा मासिक समाचार पत्र को ग्रामीण भारत की आवाज बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, सरकारी योजनाओं एवं नवाचारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।