12वीं के बाद स्टूडेंट्स मेडिकल या फिर इंजीनियरिंग को करियर के रूप में चुनते हैं। लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने दुनिया के हर सेक्टर में नए कॅरियर ऑप्शन खोल दिए हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका फ्यूचर ब्राइट हो तो AI बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसमें न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की टॉप कंपनियों में अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है। फाइनेंस से लेकर हेल्थकेयर, एडटेक, एग्रीकल्चर और यहां तक कि म्यूजिक इंडस्ट्री और सिनेमा में भी इसकी मदद ली जा रही है।     PCB या PCM से 12वीं पास छात्र इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। यह कोर्स तीन साल का है। भारत में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, IIT हैदराबाद और एमिटी यूनिवर्सिटी जैसे कॉलेज यह कोर्स कराते हैं।अगर आप इंजीनियरिंग माइंडसेट रखते हैं, तो एआई एंड डेटा साइंस में बीटेक कर सकते हैं। यह कोर्स चार साल का होता है। VIT, SRM यूनिवर्सिटी और IIT हैदराबाद यह कोर्स ऑफर करते हैं। 12वीं में पीसीएम करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं।AI के इस कोर्स की अच्छी खासी सैलरी होती है। इसमें शुरूआती सैलरी पैकेज 6 से 12 लाख रुपए हो सकती है। वहीं कुछ सालों के एक्सपीरियंस के बाद यह पैकेज 50 लाख से 1 करोड़ रुपए हो सकता है। आपको टेस्ला, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी ग्लोबल कंपनियों में आसानी से नौकरी मिल सकती है, जिनका पैकेज करोड़ों का होता है।