बिना अनुमति वीडियो बनाने पर नाराज हो गए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार
लंदन l बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के एक प्रशंसक ने उनकी अनुमति के बिना उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिस पर अभिनेता स्पष्ट रूप से गुस्सा हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अक्षय कुमार एक प्रिंटेड ग्रे टैंक टॉप, मैचिंग शॉर्ट्स और एक टोपी पहने लंदन की सड़कों पर अकेले टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी एक प्रशंसक ने उन्हें पहचान लिया और बिना किसी अनुमति के उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस हरकत से अक्षय कुमार भड़क उठे। वे तुरंत प्रशंसक की ओर मुड़े, काफी परेशान दिखे और उसके हाथ से फोन छीनने की कोशिश भी की।



