दाम ले रहे असली के लेकिन बेच रहे हैं नकली ...अब पड़ गए लेने के देने
रीवा। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित पांच ऑटोपार्ट्स दुकानों पर गुरुवार रात पुलिस और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त छापा मारा। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में महिन्द्रा कंपनी के नाम से बेचे जा रहे नकली ऑटो पार्ट्स बरामद किए गए।इस कार्रवाई से स्थानीय ऑटोपार्ट्स व्यापारियों में खलबली मच गई है। सूत्रों के अनुसार, शहर में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के नकली पार्ट्स की बिक्री की शिकायतें काफी समय से आ रही थीं। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा।छापेमारी वाली दुकानों में आराध्या ऑटो पार्ट्स, राकेश ऑटो पार्ट्स सहित अन्य दुकानें शामिल हैं।


