जबलपुर l पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश आर्मो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंडल अध्यक्ष राकेश ने एक बर्थडे पार्टी के दौरान युवक पर जानलेवा हमला किया था l जब पीड़ित ने सिगरेट देने से मना किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी राकेश आर्मो ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू और फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।