महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के पीए अनंत गरजे को मुंबई की वर्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है lअनंत गरजे की पत्नी गौरी गरजे ने आत्महत्या की थी l पुलिस ने गरजे के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने को लेकर मामला दर्ज किया है l

अनंत गरजे की डॉक्टर पत्नी गौरी पालवे-गरजे  ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी l गौरी पालवे-गरजे ने वर्ली के आदर्श नगर में 'महाराष्ट्र मल्टी यूनिट रेजिडेंशियल सोसाइटी' में अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड की थी l अनंत गरजे और गौरी पालवे ने महज 10 महीने पहले ही शादी की थी l हालांकि, बाद में गौरी पालवे को पता चला कि अनंत गरजे का किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध है. इस वजह से अनंत गरजे और गौरी पालवे के बीच झगड़ा होता रहता था l

इसी बहस के चलते गौरी पालवे ने शनिवार की शाम को फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली l इस मामले में वर्ली पुलिस ने गौरी पालवे के पति अनंत गरजे, भाई अजय गरजे और जीजा शीतल गरजे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है l