नर्मदापुरम जिले में इन नेताओं को बनाया विधानसभा मीडिया संयोजक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज विधानसभा चुनाव की दृष्टि से 230 विधानसभाओं के विधानसभा मीडिया संयोजकों की नियुक्ति की है। नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए मुकेश नागर ,सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजेश शुक्ला, पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए राजेंद्र उपाध्याय और सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के लिए नंदकिशोर व्यास संयोजक बनाए गए हैं l