नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में उडद, कोदो एवं रागी बीज मिनीकिट का किया गया वितरण
बालाघाट l कृषि विभाग द्वारा जिले के दुरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के परसवाड़ा विकासखंड के ग्राम कुलपा, पालाघोंदी, माटे, चालीसबोड़ी के किसानों को उड़द, कोदो एवं रागी बीज मिनी किट का नि:शुल्क वितरण किया गया। उपसंचालक श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि बीज मिनी किट का वितरण कोबरा बटालियन सोनेवानी के डीवाईएसपी श्री तिवारी एवं उनकी टीम के साथ मिलकर 18 जुलाई को किया गया। बटालियन के हेड द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसानो द्वारा जो उत्पादन लिया जाएगा उसे बटालियन द्वारा खरीद लिया जाएगा। उनके द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा हमारे मील में रागी अनिवार्य कर दी गई है l



