बीज अमानक पाये जाने पर 04 बीज कंपनियों का जिले में भंडारण, विक्रय तथा स्थानान्तरण पर तत्काल रोक
मुरैना /कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि एवं अनुज्ञापन अधिकारी बीज श्री अनंत बिहारी सडै़या ने बीज गुण नियंत्रण आदेश 1983 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार बीज निरीक्षकों के द्वारा बीजों के नमूने लिये जाकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। प्रयोगशाला द्वारा उक्त बीजों को अमानक बताया है। इस संबंध में मुरैना जिले में 04 बीज कंपनियों का जिले में भंडारण, विक्रय तथा स्थानान्तरण पर तत्काल रोक लगा दी है। जिनमें अरहम सीड्स हनुमान नगर राजस्थान, जी सीड्स कंपनी खादरोल रोड़, पामाव, एसजी ग्रुप एग्री साइंस प्रायवेट लिमिटेड किशन बाजार, शाहाबाद रोड़ सदर बाजार बारां राजस्थान, कॉपमिन एग्रो केमिकल्स इंदौर एमपी का बीज तत्काल प्रभाव से जिले में प्रतिबंधित कर दिया है। इन कंपनियों का बीज जिले में भंडारण, विक्रय तथा स्थानान्तरण नहीं होगा।



