भोपाल l सरेराह मारपीट करने वाले बदमाशों पर थाना अयोध्यानगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही, 02 आरोपियों को भेजा जैल।

* फरियादी से की थी बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट।

*  घटना कर बदमाश हो गए थे फरार।

* सुखीसेवनिया से पकडे गये आरोपी ।

*  बदमाशों का है आपराधिक रिकॉर्ड।

* सरेराह मारपीट एवं गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर भोपाल पुलिस की लगातार कार्यवाही।

*  डीसीपी जोन-2, विवेक सिंह के निर्देशन में बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही।

   नगरीय क्षेत्र भोपाल मे सरेराह बदमाशी, गुंडागर्दी करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी  मिश्र भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी भापुसे द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये है। 

 उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह भापुसे एवं अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज भापुसे के मार्गदर्शन मे थाना अयोध्यानगर पुलिस ने सरेराह मारपीट करने वाले 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जैल।

घटना का विवरण-   दिनांक 07.01.2026 को फरियादी रमेश सिंह बिष्ट पिता अनंत सिंह बिष्ट उम्र 32 साल निवासी म.न. 35 न्यू राजीव नगर सेमरा थाना अशोका गार्डन भोपाल की रिपोर्ट जिसमें आरोपी बंटी ने पुरानी रंजिश को लेकर अयोध्या नगर कलारी पर अपने भाई साहिल के साथ फरियादी रमेश सिंह बिष्ट को सरेराह मां बहन की गालियां देते हुए हाथ मुक्को और डण्डे से मारपीट की थी, जिससे फरियादी के हाथ पैर, पेट और सिर पर चोटें आई थी। रिपोर्ट पर थाना अयोध्यानगर मे अप. क्र.10/26 धारा 296,115(2), 351(2),3(5), बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।  आरोपी बदमाश घटना कारित कर फरार हो गए थे। जिन्हे पुलिस टीम ने सूखीसेविया क्षेत्र से पकडा।

बरामद माल का विवरण – घटना में प्रयुक्त एक एक्टिवा गाडी तथा डंडे।

आरोपी 01. बंटी पुर्विया उर्फ बंटी अहिरवार पिता महाराज सिंह उम्र 34 साल, निवासी सिद्ध नगर कालोनी थाना अयोध्यानगर भोपाल 

शिक्षा- 05 वी

व्यवसाय- आटो चालक 

आपराधिक रिकार्ड-

01. अप.क्र. 322/2012 धारा 294,323,325, 506 भादवि थाना अशोका गार्डन भोपाल 

02. अप.क्र. 678/2019 धारा 36 बी आब. एक्ट थाना अशोका गार्डन भोपाल

03. अप.क्र. 15/2021 धारा 294,323, 506, 427, 34 भादवि थाना अशोका गार्डन भोपाल

04. अप.क्र. 189/2021 धारा 13 जुआ एक्ट थाना अशोका गार्डन भोपाल

05. अप.क्र. 10/2026 धारा 296(ए), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल

आरोपी 02.  साहिल पिता महाराज सिंह उम्र 20 साल नि. सिद्ध नगर कालोनी थाना अयोध्यानगर भोपाल

शिक्षा- 05 वी 

व्यवसाय- पुताई का काम

आपराधिक रिकार्ड-

01. अप.क्र. 10/2026 धारा 296(ए), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि सुदील देशमुख, उनि विजयसिंह, उनि जयवीर सिंह बघेल, सउनि मनोज सिंह कछवाहा, प्रआर 316 भागवत सिंह कुशवाह, प्र.आर 2638 सुदीप राजपूत, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रुपेश जादौन, प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा, आर 234 हतेन्द्र सगर, आर 4063 पुष्पेन्द्र सिंह, आर 4548 मनमोहन मेहरा की सराहनीय भूमिका रही ।