जबलपुर । विधायक  प्रीतम सिंह लोधी के कथित अभद्र आचरण वाले मामले ने अब तूल पकड़ लिया है l करैरा में पदस्थ आईपीएस अफसर जो वर्तमान में एसडीओपी करैरा के पद पर पदस्थ है उनको धमकी देने का वीडियो सामने आने के बाद बवाल हड़कंप मचा हुआ है l मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता विवेक तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भेजते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में अभद्र भाषा और कथित धमकी
जानकारी के अनुसार, पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी पर आरोप है कि उन्होंने एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के बारे में मीडिया से बातचीत करते वक्त  आपत्तिजनक और धमकीपूर्ण भाषा का प्रयोग किया। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

अधिवक्ता विवेक तिवारी ने अपनी शिकायत में कहा है विधायक का आचरण पद की गरिमा के विपरीत है,यह प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने जैसा है इसे विशेषाधिकार हनन और कदाचार माना जाए
साथ ही उन्होंने मांग की है कि मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजकर जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।