चुनावी साल में मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव

भोपाल l चुनावी साल में भाजपा संगठन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया टीम की सर्जरी की है। लोकेन्द्र पाराशर की जगह आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पाराशर को भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। छतरपुर की पूर्व विधायक ललिता यादव को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बदलने के बाद अब प्रवक्ताओं की भी बारी है राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा कुछ प्रवक्ताओं को भी शीघ्र बदलेगी ऐसे लोगों को आगे लाया जाएगा जो भाजपा के पक्ष को पूरी मजबूती के साथ रख सकेl