भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह नाम है सर्वाधिक चर्चा में

भोपाल l मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं जो एक या दो जुलाई को भोपाल आने वाले हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह में ही पूरी हो जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद बड़े दावेदार हैं। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, विधायक हेमंत खंडेलवाल के साथ साथ महिला अध्यक्ष बनाए जाने की स्थिति में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार का नाम चर्चाओं में हैं। आदिवासियों में बैतूल से सांसद केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, खरगोन सांसद गजेन्द्र पटेल, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के नाम पर विचार कर रही है। महिला वर्ग को भी साधने के लिए सावित्री ठाकुर को भी मौका दिया जा सकता है।