भोपाल। एक बार फिर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री के लिए चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं कहा तो यहां तक जा रहा है कि जल्द से जल्द मध्यप्रदेश भाजपा को नए संगठन महामंत्री मिल सकते हैं l इन चार नामों को लेकर चर्चाएं जारी हैं इनमें पहला नाम आता है विमल गुप्ता का ,इस दौड़ में वह सबसे आगे बताए जा रहे हैं l उनकी ताजपोशी में सिर्फ और सिर्फ एक ही रोडा़ है, वह है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उनका एक ही समाज से होना हालांकि इसके पहले भी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री दोनों ही ब्राह्मण रहे हैं तो ऐसे में विमल गुप्ता को प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान सौंपी जा सकती है l वहीं मालवा क्षेत्र के प्रांत प्रचारक राजमोहन सिंह, विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी और बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीकू भाई के नाम भी चर्चा में हैं l विमल गुप्ता के बाद दूसरा ताकतवर नाम मालवा क्षेत्र के प्रांत प्रचारक राजमोहन सिंह का है l अब देखना यह है की भाग्य किसका साथ देता है l