पूर्व केंद्रीय मंत्री को मिली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव चंद्रशेखर को सर्वसम्मति से केरल भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की। जोशी ने कहा कि राजीव चंद्रशेखर को सर्वसम्मति से चुना गया है। रविवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के नाम का प्रस्ताव पार्टी की केरल इकाई के अगले अध्यक्ष के रूप में रखा। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रहलाद जोशी की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस निर्णय को अंतिम रूप दिया गया।