भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल
भोपाल l भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए भावांतर योजना पर सवाल उठाए। शर्मा ने कहा कि भावांतर के सही रेट नहीं बता पा रहे हैं। यह हमारी भी गलती है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि दोनों किसानों को सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों की फसल के एवज में एक हजार मुआवजा दे रहे हैं। समय पर सर्वे नहीं होता, जब फसल कट जाती है तब सर्वे करने के आदेश होते हैं। बीमा कंपनियां मुनाफा कमाने में लगी है। उन्होंने कहा कि खलघाट में हजारों किसान धरने पर बैठे हैं। वो ऋण माफी की मांग कर रहे हैं, ये आपके घोषणापत्र में था।



