केरल में दो चरणों में संपन्न हुए स्थानीय निकायों के  चुनावों की मतगणना आज जारी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में अभी तक के आए रुझानों में भाजपा ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों के रुझानें में भाजपा ने 50 सीटों पर अपनी बढ़त बरकरार रखा है। वहीं दूसरी ओर बात अगर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 20 सीटों पर तो  कांग्रेस नेतृत्व वाली (यूडीएफ) 29 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। चुनाव के इस परिणाम को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार के निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के गढ़ में सेंध मार ली है l