भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज
भोपाल। महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक हल्कों में चर्चाएं चल रही हैं जो कभी किसी महिला कार्यकर्ता तो कभी किसी अन्य महिला कार्यकर्ता के नाम की ओर इशारा करती हैं l सूत्रों की माने तो सीधी विधायक एवं पूर्व सांसद रीति पाठक को महिला मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। भाजपा चाहती है कि ऐसी महिला प्रदेश अध्यक्ष बने जो महिलाओं को पार्टी से जोड़ सकें और महिलाओं में अपनी गहरी पैठ बना सकें क्योंकि रीति पाठक के पास बतौर सांसद लंबा अनुभव रहा है l वे महिलाओं के सीधे संपर्क में भी रही है इसीलिए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के लिए रीति पाठक के नाम को प्राथमिकता दी जा सकती है l अन्य कुछ नाम भी चर्चाओं में हैं l परंतु एक पेंच अवश्य है, यदि युवा मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष कोई ब्राह्मण युवा बनता है तो विधायक रीति पाठक की दावेदारी कमजोर हो जाएगी और यदि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा नहीं हुए तो रीति पाठक का नाम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के लिए लगभग फाइनल ही माना जा रहा है l



