भोपाल। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी के बाद मध्यप्रदेश भाजपा में हितानंद शर्मा के उत्तराधिकारी की तलाश तेज हो गई है। चर्चा में वैसे तो कई नाम हैं परंतु प्रमुख रूप से यह चार नाम चर्चा में हैं पहला नाम आता है विमल गुप्ता का जो वर्तमान में मध्य भारत प्रांत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं l मालवा क्षेत्र के प्रांत प्रचारक राजमोहन सिंह, निखिल महेश्वरी विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री और अनिल अग्रवाल प्रबंधक भारत भारती बैतूल के नाम प्रमुख है हालांकि कोई नया नाम लाकर चौंकाया भी जा सकता है परंतु फिर भी इन चार नामों में से ही किसी एक को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने की चर्चा जोर पकड़ रही हैं l हो सकता है कि मालवा क्षेत्र के प्रांत प्रचारक राजमोहन सिंह को यह जिम्मेदारी मिल जाए l