भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है l चर्चा में कई नाम हैं लेकिन सूत्रों की माने तो ग्वालियर के प्रवीण शर्मा का नाम तय है क्योंकि वह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के करीबी है l वह मूलतः ग्वालियर के हैं लेकिन उज्जैन में उन्होंने काम किया है और उस दौरान वे डॉक्टर मोहन यादव के करीब आ गए थे l