चंबल के बीहड़ इस समय किसी और वजह चर्चाओं में बनें है। सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा 'शक्तिशालिनी' फिल्म में नजर आने वाली है। इस बार शूटिंग का माहौल सेट पर नहीं बीहड़ के जंगलों में देखने को मिलेगा। मैडॉक फिल्मस ने अपनी आगामी फिल्म ‘शक्तिशालिनी’ की शूटिंग के लिए मुंबई और हैदराबाद के स्टूडियो सेट्स की बजाय चंबल के असली बीहड का चयन किया है। इस फिल्म में अनीत पड्डा शालिनी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो साधारण ग्रामीण लड़की से शुरु होती है, जिसकी जिंदगी रहस्यमयी घटनाओं के बाद पूरी तरह बदल जाती है। धीरे-धीरे उसे अपने भीतर ऐसी शक्तियों का एहसास दिलाया कि जो काफी सामान्य इंसानों से अलग है। इस फिल्म में शालिनी का किरदार डर और शक्ति दोनों का मिश्रण होगा।