भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं का संगम देखने को मिलेगा। आगामी 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को तात्या टोपे स्टेडियम में दो दिवसीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश  राज्यों के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की लगभग 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें करीब 300 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस स्पर्धा का उद्देश्य प्रदेश में शूटिंग बॉल खेल को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबलों के साथ खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा।खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।